भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
Bhilwara। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित साइकिल रैली रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। रैली का आयोजन नगर निगम एवं भीलवाड़ा साइकिल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

भीलवाड़ा साइकिल क्लब के प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली को नगर निगम टाउन हॉल परिसर से उद्योगपति एवं समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः नगर निगम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी शिव कुमार गारू, मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर एवं अतिक्रमण शाखा प्रभारी संजय खोखर, एसआई छोटूलाल चन्नाल, मुकेश घावरी सहित निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में साइकिल चलाते हुए “ग्रीन भीलवाड़ा – क्लीन भीलवाड़ा, अतिक्रमण मुक्त बने भीलवाड़ा” तथा “पर्यावरण बचाओ – पॉलिथीन हटाओ” जैसे जन-जागरूकता के नारे लगाए। इन नारों से पूरे शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजता रहा।


समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलते रहने चाहिए, तभी शहर में वास्तविक सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाने के प्रयासों में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
वरिष्ठ नागरिक मंच के मदन खटोड़ ने कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिकों का दायित्व है कि वे नई पीढ़ी को यह संस्कार दें कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें। मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय खोखर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।
नगर विकास न्यास के पूर्व अधीक्षण अभियंता एस.एस. गंभीर ने भी अभियान की सराहना करते हुए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
इनकी रही सक्रिय सहभागिता

रैली में अरुण संतोष मुछाल, मदन खटोड़, एस.एस. गंभीर, मनोज तुलसानी, जिनेन्द्र चौधरी, सत्यनारायण राठी, मनोहर डुमोलिया, साइकिल मैन मुकेश कुमावत, अशोक राठी, दिनेश भट्ट, लीलाराम आडवाणी, हस्तीमल भलावत, सुरेश बम्ब, राजकुमार अजमेरा, योगेंद्र सक्सेना, रामचंद्र मुंदड़ा, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, डॉ. देवेंद्र पुरी गोस्वामी, धर्मेंद्र खटोड़, जगन्नाथ सालवी, भरत कोली, हरीश महेश्वरी, कैलाश सूत्रकार, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, प्रतीक ईनाणी, गिरिराज प्रजापत, सौरभ खोतानी, विशाल मेघवंशी, सागर मेघवंशी, आशुतोष आचार्य, सोम शर्मा, नक्षत्र कुमावत, रोहित कुमावत, राहुल सैनी, ताराचंद घावरी, मुकेश चन्नाल, छोटूलाल, प्रह्लाद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया। अंत में शहरवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त शहर के अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि भीलवाड़ा को एक आदर्श और अनुकरणीय शहर बनाया जा
