बिजौलिया । नरेश धाकड़ ।
ऊपर माल धाकड़ समाज के 27वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन कमेटी अध्यक्ष ओंकारलाल धाकड़ ने की तथा विवेक सुषमा धाकड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न कार्यों के लिए टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया। कमेटी ने बताया कि सम्मेलन के लिए अब तक 34 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।
साथ ही आगामी 4 अप्रैल को मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की प्रतिमा का अनावरण आदर्श धाकड़ विद्यापीठ परिसर में किए जाने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।


सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मांगीलाल धाकड़ (हरजीपुरा), कमलेश धाकड़ (छोटा लक्ष्मी खेड़ा), एडवोकेट मनीष धाकड़ (गणेशपुरा), पप्पू लाल धाकड़ (थड़ोदा), जगदीश धाकड़ (माजी साहब का खेड़ा), सुनील धाकड़ (उमाजी का खेड़ा), रामलाल धाकड़ (सदारामजी का खेड़ा), राजू धाकड़ (मकरेड़ी), राजेश धाकड़ (जावदा) तथा मनोज धाकड़ (छोटा नयागांव) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार सोहनलाल धाकड़ (माजी साहब का खेड़ा) एवं अनिल धाकड़ (मानपुरा) को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में पत्रकार भंवरलाल धाकड़ (बेरीसाल), अर्जुन धाकड़ (लक्ष्मी खेड़ा) तथा नरेश धाकड़ (देवगढ़) को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश धाकड़ (थड़ोदा) को नियुक्त किया गया।

