शक्करगढ़ (भीलवाड़ा)। थाना पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान खजुरी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर का डंपर जब्त किया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी के अनुसार डंपर में भरी बजरी के संबंध में कोई वैध रॉयल्टी रसीद या परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

मौके से प्रकाश मीणा (30) निवासी झीकली तथा विशाल मीणा (22) निवासी शिवगढ़, थाना जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 61(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर खनन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।


थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रात्री गश्त के दौरान संदिग्ध डंपर को रुकवाकर जांच की गई, जिसमें दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।

