बिजोलिया। नगर स्थित देव डूंगरी पर एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष रितुराज मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एनएसयूआई की श्री विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय बिजौलिया इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर विशाल मीणा, उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र बलाई, निखिल धाकर, सोनू गुर्जर, दुर्गाशंकर एवं निखिल मीणा को नियुक्त किया गया। महासचिव पद पर अनिल गुर्जर, रतन रैगर, सत्यनारायण गुर्जर एवं गौरव जाटव तथा सचिव पद पर नीरज राठौड़, नरेश बलाई एवं राजेंद्र भील को जिम्मेदारी सौंपी गई।


ब्लॉक अध्यक्ष रितुराज मीना ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्र समस्याओं के समाधान के लिए एनएसयूआई सदैव सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु धाकर, महासचिव प्रिंस मालवीय, अक्षित धाकर एवं देवकीनंदन धाकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

