बिजौलिया। नरेश धाकड़ ।
उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल नला का माताजी मंदिर में मंदिर ट्रस्ट द्वारा दान पात्र खोला गया। दान पात्र की गणना मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई, जिसमें कुल 39 हज़ार 247 रुपए की राशि निकली।


मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि दान पात्र से प्राप्त राशि मंदिर के विकास कार्यों और धार्मिक कार्यक्रमों में उपयोग की जाती है। साथ ही आने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें।

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकरलाल धाकड़, सदारामजी का खेड़ा पंचायत के प्रशासक कैलाश धाकड़, जीतमल धाकड़, शुभलाल धाकड़, शंकर मेहता, रघुनाथ कराड़, भगवानलाल कराड़, छीतर धाकड़ सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
