खेत में अफीम व गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ , 408 अफीम व 60 गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा। करेडा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेत में अफीम और गांजे की अवैध खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 408 अफीम के पौधे वजन 14 किलो 580 ग्राम तथा 60 गांजे के पौधे वजन 21 किलो 220 ग्राम जब्त किए हैं। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है।



पुलिस ने कार्रवाई थानाधिकारी पुरणमल के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी उप निरीक्षक अयूब मोहम्मद सहित गठित पुलिस टीम द्वारा किया गया ।

पुलिस में बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बागजणा में एक खेत पर अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी गोपी रावल (70) पुत्र मोड़ा रावल निवासी बागजणा, करेडा को अवैध खेती करते हुए पकड़ा गया।



पुलिस ने मौके से 408 अफीम के पौधे और 60 गांजे के पौधे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।