बिजौलिया (नरेश धाकड़)। विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक रविवार को आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 4 अप्रैल को मांडलगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक ट्रस्ट की चेयरमैन दीपशिखा धाकड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यक्रम के लिए विशाल टेंट, बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए टेंडर जारी किए गए। साथ ही विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तरीय मीडिया को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी पत्रकार भंवर धाकड़, नरेश धाकड़ और अर्जुन धाकड़ को दी गई। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी एडवोकेट पंकज धाकड़ और अनिल धाकड़ को सौंपी गई। अन्य कार्यों के लिए आगामी बैठक में जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।


इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दीपशिखा धाकड़ की मौजूदगी में केक काटकर महिलाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टी एवं कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

