भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर के प्रसिद्ध श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में शीतला सप्तमी के अवसर पर बुधवार को ठाकुर जी संग रंग महोत्सव मनाया जाएगा वहीं मंगलवार को राधा पोवा रहेगा,पवन पाराशर ने बताया श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में सभी ग्राम वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति ठाकुर जी सग रंगमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,


इस दौरान सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी,इस दौरान श्री चारभुजा सेवा समिति द्वारा दो क्विंटल गुलाल,एक क्विंटल गुलाब,इत्र,केसर आदि से ठाकुर जी संग होली खेली जाएगी,रंगमोत्सव को लेकर युवाओं सहित ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

