*अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़लियास पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*

BHILWARA
Spread the love


बड़लियास (रोशन वैष्णव)।
क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़लियास पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मामला दर्ज किया है

जानकारी के अनुसार बड़लियास से चौधरियास रोड पर पुलिस जाप्ता द्वारा गश्त के दौरान अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जिसमें  अवैध बजरी पाया गया, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।


इस कार्रवाई में एएसआई जेठमल, कांस्टेबल अशोक महिया तथा कांस्टेबल विनोद गढ़वाल शामिल रहे। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।