काछोला।
काछोला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजगढ़ के बागथला पिथास गांव की बन्नी स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर परिसर में गायों के संरक्षण और उनके चारा भंडारण की व्यवस्था हेतु “श्री देवनारायण गौ आश्रय स्थल” का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भगवान श्री देवनारायण जी की कृपा से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य के लिए नींव का मुहूर्त किया गया।


श्री देवनारायण गौ आश्रय स्थल के निर्माण से क्षेत्र की निराश्रित एवं गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय मिलने के साथ साथ उनके चारे के भंडारण की भी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल को गौसेवा और धर्म सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में सरपंच शिवकुमार गुर्जर, पूर्व सरपंच लादूलाल गुर्जर, सीआर प्रतिनिधि भैरूलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच प्रत्याशी रतनलाल गुर्जर (मैनेजर – खाखुन्दा माइंस), भोपाजी रावता गुर्जर, बागमल गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भोपाजी शैतानलाल गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, किशन गुर्जर, धर्मराज गुर्जर, शिवराज गुर्जर, सीताराम गुर्जर, कैलाश गुर्जर, कन्हैयालाल गुर्जर, किशनलाल गुर्जर, एच.एल. कटारिया, सांवर गुर्जर, नन्दलाल गुर्जर सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने और श्री देवनारायण गौ आश्रय स्थल के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया।
