काछोला मे हर्षोल्लास के साथ मनाई शीतलाष्टमी, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग

BHILWARA
Spread the love


काछोला 11 मार्च काछोला तहसील  कस्बे में शीतलाष्टमी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने घरों में शीतला माता की पूजा-अर्चना कर ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया।



इस अवसर पर ठंडे पकवानों का प्रसाद अर्पित किया और माता के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की।


वहीं सरथला चारभुजा नाथ मंदिर के पुजारी शंभूलाल पाराशर, रमेशचंद्र पाराशर और भगवती प्रसाद पाराशर ने काछोला के श्रद्धालुओं को गुलाल व रंग लगाकर शीतलाष्टमी की शुभकामनाएं दी।
दोपहर बाद कस्बे में लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर दही का औलिया, मीठे व्यंजन और तले हुए पकवान खिलाकर पर्व की बधाई दी तथा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।



काछोला फोटो कैप्शन शीतला अष्टमी के पर्व पर रंग गुलाल के साथ ठंडा व्यंजनों का लाभ लेते हुए ग्रामीण