शीतला अष्टमी पर जहाजपुर-पंडेर क्षेत्र में रंगोत्सव की धूम, ठाकुर जी संग खेली होली

BHILWARA
Spread the love


जहाजपुर । गजानंद जोशी ।

शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को जहाजपुर-पंडेर क्षेत्र में रंग-गुलाल के साथ उत्साहपूर्वक रंगोत्सव मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के गली-मोहल्लों में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं। पूरे क्षेत्र में लोगों के चेहरे रंग-बिरंगे नजर आए और हर ओर उत्सव का माहौल बना रहा।


इस अवसर पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में ठाकुर जी के साथ गुलाब व गुलाल से होली खेली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। लोग अपनी-अपनी टोलियों में रंग-गुलाल उड़ाते हुए उत्सव का आनंद लेते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा श्याम भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर महिला-पुरुष भक्ति भाव के साथ नाचते-झूमते दिखाई दिए। सभी ने रंग महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।



वहीं छोगाला छेल सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन, रंग-गुलाल और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। पंडेर थाना पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए। पूरे क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।