मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजौलिया क्षेत्र में कल चार घंटे रहेगी बिजली कटौती

BHILWARA
Spread the love

बिजौलिया। 132 केवी जीएसएस बिजौलिया पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार, 15 मार्च को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 132 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33/11 केवी जीएसएस बिजौलिया, रीको, मंडोल, भोपतपुरा, उमाजी खेड़ा, आंट, सलावटिया, चांदजी खेड़ी और कांस्या से जुड़े सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा असुविधा से बचने के लिए सहयोग करें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।