भीलवाड़ा फोकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,देव नारायण सेवा समिति रोपा में सकल जाट समाज द्वारा आयोजित श्री देवनारायण भगवान के भव्य मेले एवं गोल पहनने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपीचंद मीणा शामिल हुए,कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे,और भगवान श्री देवनारायण के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की,इस अवसर पर वहां मौजूद समाज के वरिष्ठजनों,युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह से आत्मीय मुलाकात कर संवाद कीया,विधायक गोपीचंद मीणा ने बताया ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता,भाईचारे और परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं,भगवान देवनारायण से प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।
