दो बाइक आपस में टकराई एक की युवक की मौत

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर रुपाहेली चौराहे के आमलिया के देवरा के निकट दो बाईकों में आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । सदर थाना एएसआई बद्री लाल गुर्जर ने बताया कि आमलिया का देवरा के निकट दो बाईकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बड़लियास थाना क्षेत्र के बड़ला निवासी भगवान उर्फ गोपाल लाल पिता हजारी लाल जाट उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई । पुलिस ने जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।।