भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद महानगर की जिला बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर, शास्त्री नगर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत द्विवेदी, विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा, उपाध्यक्ष भारत गेंगट और मधुबाला यादव द्वारा दीप प्रज्वलन तथा राम दरबार पर तिलक लगाकर किया गया।
बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्य, सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और सेवा कार्यों को लेकर विचार रखे। साथ ही धर्मांतरण, लव जिहाद, गोरक्षा और नशे जैसी सामाजिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा और सेवा कार्यों को और अधिक गति देनी होगी।
बैठक में प्रांत से बालमुकुंद शर्मा, महानगर से मुकेश प्रजापत, हितेश नाथ, सौम्या मेहता, सुशील सुवालका, नीलेश सोनी, सतु बजरंगी, घनश्याम खंडेलवाल, अनिल बांठिया, विकास सुवालका, राजकुमार माली, प्रीतेश जेथलिया, गौरव जीनगर, रवि सोनी, राम लखन तथा प्रखंड से लक्ष्मण सिंह, मान सिंह, योगेश सोनी, शुभम मिश्रा, अर्जुन साहू, राहुल शर्मा, नवीन आर्य, कैलाश साहू, प्रमोद शर्मा, पिंकेश, देवेंद्र सिंह सहित खंड कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महानगर सहमंत्री सौम्य मेहता ने किया। बैठक के अंत में नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
