मांडलगढ़। नगर पालिका माण्डलगढ में विकास कार्यो के लिए ठेकेदार द्वारा किए गए निर्माण का करीब तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा भुगतान नही किया गया है जिसके चलते ठेकेदार प्यारचंद रैगर का निर्माण कार्यो का भुगतान करीब एक करोड रूपयें से अधिक है जो अटका हुआ है। ठेकेदार रैगर द्वारा पालिका व उच्च अधिकारियों के चक्कर काट चुका है लेकिन मामले में राहत नही मिल पाई है । ठेकेदार का लंबे समय से भुगतान नही होने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं परिवार का भरण-पोषण करना दूभर हो रहा है। समस्या से परेशान ठेकेदार प्यारचंद रैगर उपखण्ड कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया है।
वर्जन:-
ठेकेदार का भुगतान करीब तीन साल पुराना है,पालिका प्रशासन के अधिकारी मामले को लेकर भुगतान की प्रक्रिया की जांच कर रहे है जल्द ठेकेदार का बकाया भुगतान करवा दिया जायेगा-
तेजभान सिंह,अधिशासी अधिकारी नगरपालिका मण्डल मांडलगढ़
