बिजोलिया । क्षेत्र में पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की प्रस्तावित मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांव-गांव जाकर निमंत्रण देने का अभियान शुरू कर दिया।

निमंत्रण अभियान की शुरुआत मकरेड़ी पंचायत के जगन्नाथजी का झोपड़ा (मकरेड़ी) से की गई, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और सम्मानपूर्वक निमंत्रण स्वीकार किया।
निमंत्रण देने पहुंचे कार्यकर्ताओं में रमेश धाकड़, रामलाल धाकड़, गोपाल धाकड़, भगवान लाल धाकड़, प्रभु लाल धाकड़, सोरती भील, मदन भील, रामलाल भील, श्रीकृष्ण रेगर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
