मुंडला हनुमान मंदिर में नवसंवत्सर पर धार्मिक आयोजन, अखंड सुंदरकांड पाठ हुआ

BHILWARA
Spread the love


पूजन, हवन व सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ श्रद्धालुओं ने मांगी खुशहाली की कामना

मांडलगढ़।
कस्बे के होडा गांव स्थित मुंडला हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू नवसंवत्सर (विक्रम संवत) के अवसर पर खंडेलवाल परिवार द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक गोपाल खंडेलवाल के सानिध्य में अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमानजी का विशेष पूजन एवं हवन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल सहित श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन के पश्चात हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया तथा भगवान को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।