भीम सेना ने प्रकाश बलाई किशनपुरा को जहाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया
शक्करगढ़
भीम सेना संगठन ने प्रकाश चन्द्र बलाई पुत्र उगम लाल बलाई निवासी किशनपुरा (जहाजपुर) को ब्लॉक अध्यक्ष – जहाजपुर पद पर नियुक्त किया है।
संस्थापक एडवोकेट अनिल तिड़दिया ने बताया कि उनकी ईमानदारी व समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनसे संविधान की पालना करते हुए बहुजन समाज के लिए कार्य करने की अपेक्षा जताई है प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र मेघवाल व संयोजक मोती मेघवाल सहित क्षेत्रवासियों शुभकामनाएं दी
