पूर्व विधायक स्व. विवेक धाकड़ की प्रतिमा अनावरण को लेकर गांव-गांव पहुंचा निमंत्रण अभियान
बिजोलिया (नरेश धाकड़):
उपखण्ड क्षेत्र में इन दिनों आगामी 4 अप्रैल को आयोजित होने वाले स्वर्गीय पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की प्रतिमा एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार और निमंत्रण अभियान के तहत विभिन्न गांवों में दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कास्या, चंपापुर , राणा जी का गुढ़ा और दानपुरा सहित कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपप्रधान कैलाश धाकड़, सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन लाल धाकड़, पूर्व सरपंच सलावटीया दुर्गालाल मेघवंसी, उपप्रधान कैलाश धाकड़, सरपंच संघ से जुड़े मोहन लाल धाकड़ (अध्यापक), मनोज धाकड़, सरपंच राणा जी का गुढ़ा भागीरथ भील, डॉ. महेश पारीक, भंवर धाकड़, पूर्व सरपंच गोपाल बैरागी, शंकर धाकड़, पूर्व सरपंच बच्चू बंजारा, जमनालाल भाट, शिवलाल भाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
