*पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय आयोजन*

BHILWARA
Spread the love

*पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट का सराहनीय आयोजन*
*बिहार दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश ,           71 प्रतिभावान बिहार गौरव से सम्मानित*                                

*पुनित चपलोत*
                           
भीलवाड़ा // बिहार दिवस के अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति(ट्रस्ट) द्वारा एक भव्य एवं जनहितकारी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला। शिविर मे 400 लोगों ने निशुल्क जांच कराई।

    कार्यक्रम का शुभारंभ हॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे ने फीता काटकर किया, वहीं फिल्मी कलाकार राजू जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

यह संपूर्ण कार्यक्रम पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष  (ट्रस्टी) रजनीश वर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर ने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति की सक्रिय सदस्य अनुराधा झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं था, बल्कि पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मंच देकर उनका सम्मान करना भी प्रमुख रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पूर्वांचल की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं देते हुए सैकड़ों लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें सामान्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, न्यूरोलॉजी , दंत, आर्थोपेडिक ई एन टी सहित अन्य जनरल आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया, वहीं चिकित्सकों ने उपस्थित जनसमूह को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पूर्वांचल जन चेतना समिति के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रशंसा की जा रही है, जिसने बिहार दिवस को सार्थक बनाते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन सत्र में बॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे, राजस्थान के एक्टर राज जांगिड़, युटुबर अनोखी राजस्थानी युटुबर हंसराज कटारिया नगर निगम के अधिशासी अभियंता, एलएनजे ग्रुप ओएसडी रजनीश वर्मा इत्यादि मौजूद थे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभाओं का सम्मान किए जाने के साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा का स्वाद लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। यह अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद थे ललित अग्रवाल भगत प्रजापति, रोशन माली , शिल्पी सिंह, पूनम झा, सोनाली जांगिड़ ,पिंकी सोनी, दीपिका पाटनी, ऋषिराज मिश्रा, हारून रंगरेज, सावित्री जी कुशवाहा ,मीना देवी झा ,सुनील झा, प्रभु नारायण झा , गौरव शाह ,वैभव जोशी, चिराग टेलर ,रानी मिश्रा  इत्यादि मौजूद थे ।                            मंच संचालन प्राचार्य शांतिलाल छापरवाल ने किया।