भारतीय पत्रकार संघ की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन

BHILWARA
Spread the love

भारतीय पत्रकार संघ की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन

भेरूलाल माली बने प्रदेश सचिव, पंकज आडवाणी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भीलवाड़ा।

पत्रकारों के हितों की मजबूती और संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की गईं।

बैठक प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार जोटा के सानिध्य में आयोजित हुई, जिसमें भेरूलाल माली को प्रदेश सचिव एवं पंकज आडवाणी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया।



प्रदेश अध्यक्ष जोटा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आडवाणी को शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाया जाए।

बैठक में राजकुमार माली, महेन्द्र नागौरी, राजकुमार गोयल, गोपाल वैष्णव, बृजेश शर्मा, राजेश जीनगर, सुभाष व्यास, प्रहलाद तेली (शाहपुरा) सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) वर्तमान में 22 राज्यों में सक्रिय रहकर पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है।