भीलवाड़ा फोकस की खबर का असर: आसींद में प्याऊ की हुई सफाई, पशु-पक्षियों के लिए भरा गया स्वच्छ पानी

BHILWARA
Spread the love

भीलवाड़ा फोकस की खबर का असर:
आसींद में प्याऊ की हुई सफाई, पशु-पक्षियों के लिए भरा गया स्वच्छ पानी

आसींद । क्षेत्र में बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास और प्रशासन की अनदेखी को लेकर ‘भीलवाड़ा फोकस’ द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे का बड़ा असर देखने को मिला है। सोमवार को समाचार पत्र में “भीषण गर्मी की आहट के साथ आसींद में गहराया जल संकट, पशु-पक्षियों को पीने को मजबूर गंदा पानी” शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन तुरंत हरकत में आया।



खबर का संज्ञान और त्वरित कार्रवाई
समाचार प्रकाशित होने के बाद कस्बे के उपरली हवेली के पास स्थित बदहाल प्याऊ की सुध ली गई। पालिका प्रशासन ने मंगलवार सुबह ही सफाई कर्मियों और संसाधनों को मौके पर भेजा। प्याऊ में लंबे समय से जमा कीचड़, काई और गंदगी को पूरी तरह साफ करवाया गया।

दमकल और टैंकरों से भरा गया स्वच्छ पानी
सफाई के तुरंत बाद, पालिका की दमकल और पानी के टैंकरों के माध्यम से प्याऊ को स्वच्छ पेयजल से लबालब भर दिया गया। जहाँ कल तक पशु गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर थे, वहीं अब उन्हें भीषण गर्मी के बीच राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और जीव प्रेमियों में हर्ष है। लोगों ने ‘भीलवाड़ा फोकस’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने पर ही प्रशासन की नींद टूटी। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में भी इस प्याऊ की नियमित सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि मूक प्राणियों को भटकना न पड़े।