मुनि प्रणम्य सागर महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, कल अर्हम ध्यान योग रहेगा विशेष आकर्षण

BHILWARA
Spread the love

मुनि प्रणम्य सागर महाराज का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, कल अर्हम ध्यान योग रहेगा विशेष आकर्षण

बिजौलियां। जैन धर्म के प्रतिष्ठित संत प्रणम्य सागर महाराज का गुरुवार को तपोदय तीर्थ से नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान सकल जैन समाज में गहरा उत्साह देखने को मिला। बड़े मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने मुनि श्री का भावभीना स्वागत किया, वहीं मंदिर कमेटी ने विधिपूर्वक पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद शांति सागर संत निलय में आयोजित मंगल प्रवचन में मुनि श्री ने सम्यक ज्ञान, दर्शन और चारित्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन में रत्नत्रय की प्राप्ति का सरल मार्ग प्रशस्त करता है। उनके उद्बोधन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रूप से गहराई से प्रभावित किया।

शाम के समय बड़े मंदिर में वर्धमान स्त्रोत के साथ दीप प्रज्वलन, आचार्य भक्ति और भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे राज भवानी वाटिका में अर्हम ध्यान योग शिविर का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर समाज में खास उत्साह है। पुण्यार्जक परिवार महेंद्र कुमार, मनीष और संदीप सोनी के अनुसार, यह योग साधना न केवल शारीरिक रोगों में राहत प्रदान करती है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का भी सशक्त माध्यम है। मुनि श्री के सान्निध्य में होने वाला यह सत्र श्रद्धालुओं के लिए एक दुर्लभ अवसर माना जा रहा है।