नवरात्रि पर 121 कन्याओं का पूजन एवं महाभोज, जैन श्वेताम्बर सोशल रॉयल ग्रुप की सेवा भावना सराहनीय
भीलवाड़ा 26.3.26
अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्गत जैन श्वेताम्बर सोशल रॉयल ग्रुप, भीलवाड़ा द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर चैत्र सुदी सप्तमी पर भक्ति एवं सेवा से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश सरोज सिसोदिया ने बताया कि आजादनगर स्थित डांगी फैक्ट्री परिसर के महामंडलेश्वर मंदिर में 121 कन्याओं का पूजन एवं महाभोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत सभी 121 कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया। उनके चरण धोकर, कुमकुम तिलक लगाकर, मंगललच्छा पहनाकर सम्मानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई तथा तत्पश्चात सभी कन्याओं को महाभोज कराया गया। साथ ही प्रत्येक कन्या को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
अतिथि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने उपस्थित कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “नारी शक्ति ही समाज को आगे बढ़ाने का आधार है, स्त्री ही पुरुष को उन्नति के पथ पर अग्रसर करती है।”
ग्रुप के मनीष बम्ब ने बताया की कार्यक्रम में ग्रुप के लगभग 50 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर गौरव-आशिता गोखरू, दर्पण-कनक लोढ़ा, संगीता पानगरिया, रेखा पोखरणा, पूजा डूंगरवाल, दीपक चपलोत, सुनील-ज्योति टुकलिया, ललित मेहता, चंदन-शिल्पा भंडारी, ओम-नीलम जैन, पुष्पा पोखरणा, अल्पना सांखला, मनीष-संगीता कोठारी, जितेंद्र-रीना चोरड़िया, अमित-ज्योति चोरड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पदाधिकारीगण प्रीति-राजेंद्र गुगलिया, अनिल-सरोज बापना, नेहा-विवेक छाजेड़, संदीप-चेतना चपलोत, सुदर्शन-सुरेखा पीपाड़ा, ज्योति-विश्वास सांखला, राकेश-प्रेरणा लोढ़ा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष मुकेश सरोज सिसोदिया ने सभी सहयोगी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण एवं संस्कारों की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।
