विधायक मीणा ने 3 घंटे सुनी लोगों की समस्या,करवाएं मौके पर निस्तारण

BHILWARA
Spread the love





भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,विधायक एवं एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  गोपीचंद मीणा ने रविवार को विधायक जन संवाद केंद्र पर लोगों की जनसमस्या सुनी।इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के लोग पानी,बिजली,रोड,नजदीकी स्थानांतरण आदि अनेक जन समस्या एवं विकास कार्य के मुद्दे लेकर पहुंचे।विधायक मीणा ने लोगों की समस्या का मौके पर निस्तारण करने का प्रयास किया।साथ ही अनेक समस्या का संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समाधान करवाया।जनसुनवाई के दौरान विधायक मीणा ने अधिकारी कर्मचारियों को भी नसीहत दी है की आम जन की समस्या के समाधान हेतु आप और हम हैं।ऐसे में लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समय पर समाधान किया जाए।इस दौरान नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,भाजपा कार्यकर्ता किशोर शर्मा,अजय मीणा,अजय सुवालका,सरपंच प्रत्याशी देवराज भाट,आदि अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहै।