सिंगोली चारभुजा में रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 114 यूनिट रक्तदान से मानवता की मिसाल

BHILWARA
Spread the love




बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
सिंगोली चारभुजा क्षेत्र में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में लोगों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। शिविर में अब तक 114 यूनिट रक्तदान हो चुका है, जो समाज सेवा के प्रति लोगों की जागरूकता और समर्पण को दर्शाता है।
यह पुनीत कार्य सिंगोली श्याम मित्र मंडल, सिंगोली श्याम सेवा संस्थान एवं सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन, भीलवाड़ा के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।