कोटा,गर्वित। कोटा शहर के भीमगंज मंडी के मुख्य बाजार में श्रीरामनवमी के मौके पर कोटा के श्रीराममंदिर समिति ने इस मौके पर मुख्य बाजार में स्वागत द्वार लगवाए थे। जब स्वागत द्वार लगे थे तभी से उन गेटों पर श्रद्धालुओं ने सवाल उठाए थे कि फटे पुराने परदों के गेट क्यों लगाए गए। बताया जाता है कि इन गेटों के घटिया होने के सवाल राममंदिर समिति में भी उठे थे। कुल मिलाकर आज अच्छा हुआ कि कोई जनहानि नहीं हुई वरना इतने बड़े गेट गिरने से कई लोगों की जान जा सकती थी।
