भीलवाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 60 मरीजों का हुआ उपचार

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा। कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा एवं हिमांशी इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं एक्यूप्रेशर हेल्थ केयर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत भवन, कोली मोहल्ला में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सचिव मुरलीधर लोरवाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में रोगियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शिविर में एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. पूरणमल कोली (MD Acu) का सहायक चिकित्सक नेहनूराम महावर द्वारा मारवाड़ी साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में इलेक्ट्रो होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, जोड़ों का दर्द, लकवा, सर्वाइकल, सायटिका, थायराइड एवं मोटापा जैसी बीमारियों के मरीजों का परीक्षण किया गया।
शिविर लगातार 6 घंटे तक चला, जिसमें कुल 60 रोगियों का सफलतापूर्वक निदान एवं उपचार किया गया।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी को स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने का संदेश दिया।