आसींद : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सोमवार को आसींद थाना परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन थाना अधिकारी (CI) श्रद्धा पचौरी के नेतृत्व में समस्त पुलिसकर्मियों और कार्यालय स्टाफ ने एक साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। सीआई पचौरी ने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है, जिसने अनगिनत क्रांतिकारियों को देश के लिए मर-मिटने की प्रेरणा दी थी। यह आयोजन न केवल पुलिस विभाग की देशभक्ति को दर्शाता है, बल्कि समाज में एकता और राष्ट्रीयता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
