बापू नगर में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया।

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया प्रातः 5:30 बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकली। पुरुष श्वेत वस्त्र में, महिलाएं केसरिया परिधान में हाथों में जैन ध्वज लिए भगवान महावीर के संदेशों को गूंजायमान करते चल रहे। महिला समूह भक्ति गीतों के साथ जयकारा करते चल रहे थे। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से गुजरते पुनः मंदिर पहुंची। जहां सभी श्रावकों ने बारी-बारी से भगवान पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया। मयंक पाटनी एवं राकेश बघेरवाल ने शांतिधारा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुगण उपस्थित थे। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि सायंकाल भगवान महावीर स्वामी की महा आरती की गई।