पुलिस थाने में खुशी की लहर, कांस्टेबल कन्हैयालाल और  नरपत बने ‘हेड कांस्टेबल’

BHILWARA
Spread the love



आसींद (भीलवाड़ा)। राजस्थान पुलिस विभाग में अपनी निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया। आसींद पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल कन्हैयालाल खटीक और नरपत की पदोन्नति होने पर उन्हें ‘हेड कांस्टेबल’ पद पर नियुक्त किया गया है । पदोन्नति के इस गौरवमयी अवसर पर आसींद थानाधिकारी (CI) श्रद्धा पचौरी ने दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई दी और उनके कंधों पर हेड कांस्टेबल के पद का फीता लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सीआई ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ-साथ अब उनकी जिम्मेदारी और सेवा का दायरा भी बढ़ गया है। पदोन्नति कन्हैयालाल और नरपत के पदोन्नति की सूचना मिली, थाने में खुशी की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और दोनों नवनियुक्त हेड कांस्टेबलों को माला पहनाकर व शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर थाने के समस्त स्टाफ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और विभाग के प्रति समर्पण का परिणाम है।