शक्करगढ़ । सांवरिया सालवी
शक्करगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात सामने आई है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शक्करगढ़ की छात्रा नंदिनी शर्मा ने कक्षा 12वीं कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
नंदिनी की इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय में भी गर्व की लहर दौड़ गई है। विद्यालय स्टाफ और शिक्षकों ने नंदिनी की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भी नंदिनी को बधाई दी और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया।
