शक्करगढ़ बालिका विद्यालय का शानदार परिणाम, 100% रहा रिजल्ट नंदिनी शर्मा ने लहराया परचम 97.60% अंक के साथ

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शक्करगढ़ का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जहां विद्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दर्ज कर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उच्छब लाल मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जो विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं की मेहनत का परिणाम है।
मेधावी छात्राओं में अव्वल रहे ये नाम—
प्रथम स्थान पर नंदनी शर्मा ने 97.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
द्वितीय स्थान पर निहारिका ने 95.40% अंक हासिल किए।
तृतीय स्थान पर अवधि ने 92.80% अंक प्राप्त किए।
चतुर्थ स्थान पर सानिया 92.20% और पंचम स्थान पर दीप्तिका ने 92% अंक प्राप्त किए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय से कुल 40 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिनमें से 38 छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 2 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। तृतीय श्रेणी में कोई भी छात्रा नहीं रही।
उन्होंने इस शानदार परिणाम का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।