सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार रात्रि को हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचा, ओलावृष्टि से गेहूं, जौं व चना की फसल खराब हो गई ।

क्षेत्र में सोमवार को शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और एकाएक तेज हवा के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसके चलते बारिश के साथ ही सवाईपुर सहित ढ़ेलाणा बड़ला, खरेड़, होलिरड़ा, भाकलिया, अड़सीपुरा, गेंदलिया, चावंडिया, रूपाहेली, आकोला, चांदगढ़ आदि गांवों में कई जगह चने तो कई जगह छोटे तो कई जगह बड़े बेर के आकार के ओलें गिरें, क्षेत्र के गांवों में हुई ओलावृष्टि के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ, क्योंकि खेतों में गेहूं, जौ और चने की फसले पककर खेतों में खड़ी व आड़ी पड़ी हुई है, जो इस बारिश से खराब हो गई । गेंदलिया, भाकलिया, आकोला, चांदगढ़ में ओलावृष्टि इतनी तेज थी की यहा ओलों से सफेदी की चादर बिछ गई । क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की 4 महीने की मेहनत पर पानी फिर दिया, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ, क्योंकि 10-15 दिन अगर बारिश नहीं आती तो, किसानों को इस फसल का मुनाफा भी मिलता और पशुओं के लिए चारा भी होता, लेकिन इस बारिश ने सब पर पानी फेर दिया । किसानों ने आज मंगलवार को खेतों में फसलों की सार-संभाल की ।
इनका ये कहना
क्षेत्र के कई गांवों में बे मौसम बारिश व ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं, चना, जौं की फसल में काफी नुकसान हुआ, सरकार से मुआवजे की मांग करेंगे ।।
कन्हैयालाल प्रजापत तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान संघ
सोमवार रात्रि को बे मौसम की बारिश के साथ बेर व नींबू के आकार के ओले गिरे, जिसे फसलों में काफी नुकसान हुआ, गेहूं की क्वालिटी बिगड़ गई, सरकार किसानों को मुआवजा देकर राहत देवे ।।
राजू वैष्णव किसान खरेड़
सोमवार रात्रि को बे-मौसम बारिश आई, उसके साथ ओलावृष्टि भी हुई, कोटड़ी तहसील के सवाईपुर व बड़लियास क्षेत्र में कई गांवों में नींबू के आकार तक के ओलें भी गिरे, खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान हुआ, वहीं खेतों में कटकर पड़ी गेहूं, चना, जौं की फसलें खराब हो गई, फसलों की क्वालिटी खराब होने से बाजार मूल्य कम होगा, किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा,सरकार किसानों को राहत दें, किसानों को पिछला मुआवजा भी अब तक नहीं मिला ।।
बद्रीलाल जाट भारतीय किसान संघ प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख
