*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ -बनेड़ा परमेश्वर दमामी*
सरदार नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के परिणाम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय से कुल 31 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे परिणाम 100 प्रतिशत रहा।


इनमें से 23 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणाम में गायत्री कुमावत और विष्णु कुम्हार ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सुनीता जाट ने 88.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशु वर्मा और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की मेहनत को भी इस सफलता का श्रेय दिया गया।
इस शानदार परिणाम से पूरे क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धि की सराहना की जा रही है।
