छोटी बिजोलिया स्कूल का शानदार परिणाम, अक्षरा जैन ब्लॉक टॉपर

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया। मानव तिवारी ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी बिजोलिया ने कक्षा 12वीं (कला वर्ग) में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विद्यालय की छात्रा अक्षरा जैन पुत्री अंकुश जैन ने 96.40% (482/500 अंक) प्राप्त कर पूरे बिजोलिया ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष रूप से अक्षरा ने राजनीति विज्ञान और भूगोल में 100-100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य धन्नालाल सैनी ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों का आभार जताया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य धन्नालाल सैनी सहित जितेंद्र कुमार गोचर, विकास चौधरी, राकेश कुमार वर्मा, नेहा शर्मा, रवि कुमार बैरवा, ममता धाकड़, अनिता धाकड़, संजय मीणा, ज्योति स्वर्णकार और सुमन पांचाल ने छात्रा जैन का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।