मांडलगढ़ में भगवान महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा हुआ स्वागत

BHILWARA
Spread the love




मांडलगढ़ नगर में पुरानी आबादी गांधी चौक पर मंगलवार को भगवान महावीर जयंती मनाई गई इस अवसर पर समाजजनों ने बड़े जैन मंदिर में  भगवान महावीर की प्रतिमा का अभिषेक करे पूजा अर्चना की जयंती के उपलक्ष्य में भगवान नगर से शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा सदर बाजार पुरानी आबादी गांधी चौक से पुराने बस स्टैंड मार्ग  और माणिक्य सर्किल होते हुए पुन पुरानी आबादी गांधी चौक पर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई मार्ग  में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया इस दौरान विधायक गोपाल खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर , अनिता सुराणा , मनोज आंचलिया , समुद्र सिंह लढा  ,राकेश ओस्तवाल , मुकेश व्यास , महावीर ,लढा , निर्मल भंडारी , सहित जैन समाज द्वारा  भगवान महावीर को आकर्षक पालकी में विराजमान कर भ्रमण कराया गया शोभा यात्रा के माध्यम से समाज द्वारा शांति अहिंसा और सदूभावना का संदेश दिया गया ।