जसवंत पारीक आकोला
आकोला बस स्टैंड पर बिजली के ट्रांसफार्मर पर करंट लग जाने से एक बंदर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आकोला बस स्टैंड पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर बुधवार को सुबह एक बंदर चढ़ गया जो करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही कस्बे में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वही ग्रामीणों को जानकारी होने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली बंद करवाकर बंदर को उतारा ।

