बिजौलिया में अधिवक्ता के कार्यालय में चोरी के विरोध में न्यायिक कार्य स्थगित

BHILWARA
Spread the love



बिजौलिया ।

नगर स्थित अभिभाषक परिषद ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में बुधवार को न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया। परिषद द्वारा उपखंड अधिकारी अजीत सिंह के नाम तहसीलदार ललित डीडवानिया को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश कुमार धाकड़ के उपखंड कार्यालय के सामने स्थित कार्यालय पर अज्ञात चोरों ने सरियों से ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

परिषद ने बताया कि इससे पहले भी उक्त अधिवक्ता के कार्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

अभिभाषक परिषद ने क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही परिषद के सभी अधिवक्ताओं ने 1 अप्रैल को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने का निर्णय लिया।

परिषद ने अनुरोध किया है कि इस दिन न्यायालयीन पत्रावलियों में कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाए तथा आगामी तिथि प्रदान की जाए।