बीगोद@हनुमान जयंती महोत्सव के तहत  विशाल भंडारा आयोजित

BHILWARA
Spread the love



छप्पन भोग लगाया
महाआरती हुई

हनुमान जयंती महोत्सव के तहत् स्थानीय बालाजी के चौक एवं नृसिंह द्वारा बालाजी मंदिर परिसर में आस्था से धार्मिक आयोजन  समस्त ग्रामवासियों की ओर से किए गए।
स्थानीय बालाजी चौक के बालाजी मंदिर पर भव्य आकर्षक विधुत रोशनी,महा आरती आदि के आयोजन हुए। नृसिंह द्वारा बालाजी मंदिर पर विशाल भंडारा, छप्पन भोग दर्शन दिनभर रहा। सायंकाल सुन्दरकाण्ड पाठ, महाआरती की गयी तथा भव्य आकर्षक आतिशबाजी की गई।तथा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रीनृसिंह द्वारा बालाजी परिवार एवं ग्राम वासियों द्वारा आयोजित ‌हनुमान जन्मोत्सव के सुनहरे पल  यादगार बने।