विहिप द्वारा आक्रोश प्रदर्शन बजरंगी चौराहा पर किया गया

BHILWARA
Spread the love



विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सकल हिन्दू समाज द्वारा गौ माता के साथ हुए दुष्कर्मों के विरोध मैं व गौ माता के सम्मान मैं बजरंगी चौराहा पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया कि गौ माता के साथ शहर मैं हुई घटनाओ को लेकर हिंदू समाज में गहरा रोष व्याप्त है । गौ माता जो जन जन की आस्था का केंद्र है उसके प्रति विधर्मियो द्वारा किया दुष्कर्म अत्यंत निंदनीय है।

सकल हिंदू समाज इस घटनाओं के क्रम को लेकर अत्यंत चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को कठोर शब्दों मैं चेतावनी जारी की है की अपराधी एवं माहौल ख़राब करने के लिए जिमेदार व्यक्तियों को तत्काल सलाखों के पीछे नहीं धकेला गया तो सकल हिन्दू समाज व विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल उग्र आन्दोलन करेगा। उग्र आंदोलन मैं होने वाले परिणामों के लिए प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि यदि तय समयावधि आने वाले सोमवार 6 अप्रैल तक अपराधी सलोखों के पीछे नहीं धकेले जाते हैं तो सकल हिंदू समाज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन का द्वितीय चरण आरंभ किया जाएगा। आक्रोश प्रदर्शन में बालमुकुंद शर्मा,अखिलेश व्यास,विजय ओझा,भारत गेंगट,राम राव,मनोज सोनी,गणेश प्रजापत ने आक्रोश सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा,रामप्रकाश बहेडिया,मधुबाला यादव,सुशील सुवालका,सौम्य मेहता,मुकेश प्रजापत,पवन ठाकुर,सतु बजरंगी,रवि सोनी,संजय सेन,प्रीतेश जेथलिया,गौरव जीनगर,विकास सुवालका,अनिल बाँठिया,घनश्याम खंडेलवाल,राजकुमार माली व दुर्गावाहिनी से भारती आसवानी,अंबिका भट्ट व सातो प्रखंड से सेकड़ो अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।