श्री शांत क्रान्ति महिला मंडल द्वारा निःशुल्क ऑर्गेनिक छाछ वितरण

BHILWARA
Spread the love


राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा रोडवेज बस स्टैंड स्थित वर्धमान स्कूल के बाहर आज निःशुल्क ऑर्गेनिक छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा
भीलवाड़ा 4.4.26
श्री शांत क्रान्ति महिला मंडल द्वारा शीतल छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज सुभाषनगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय डिस्पेंसरी में किया गया।
महिला संघ महामंत्री नेहा छाजेड़ ने बताया कि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते हैं, जिनमें सभी सदस्याओं का पूर्ण सहयोग मिलता है।
महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला कोठारी ने बताया कि सेवा कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।

मनीष बम्ब ने बताया की आज रविवार को दोपहर 12.15 बजे राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा रोडवेज बस स्टैंड स्थित वर्धमान स्कूल के बाहर आज निःशुल्क ऑर्गेनिक छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस अभियान की शुरुआत लाइंस आई हॉस्पिटल, सुभाष नगर, भीलवाड़ा में भी ऑर्गेनिक छाछ वितरण के साथ की गई थी, जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर शांत क्रांति संघ के संरक्षक हेमन्त कोठारी, विद्यालय की प्रिंसीपल मधु जैन, चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजोरिया, सरोज लोढ़ा, शशिकांता बाघचार, टीना बापना, पिंकी चिपड़, नीवान नाबेड़ा, सीमा डांगी, रूपा मेहता, निर्वैर नाबेड़ा, निर्मल जैन, राजाराम शर्मा सहित विद्यालय एवं चिकित्सालय स्टाफ तथा अनेक सदस्य उपस्थित रहे।