महावीर वैष्णव महुआ
महुआ कस्बे में स्थित जैन मंदिर पर विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया गया।विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा नवकार महामंत्र का जाप किया। बड़ी संख्या में श्रावक,श्राविकाओं ने इस पावन अवसर पर उपस्थित हो कर नवकार महामंत्र के जाप के माध्यम से विश्व कल्याण में अपनी सहभागिता निभाई।यह कार्यक्रम गुरुवार साय 7 बजे से 9 बजे तक कार्यक्रम में श्रद्धा के साथ णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया।
