तबियत बिगड़ने पर छांव में रुके साइकिल सवार की हुई मौत

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बड़लियास थाना कस्बे में बेड़च नदी किनारे साइकिल सवार की अचानक तबियत बिगड़ने पर वह छांव में रुका तो इस दौरान साइकिल सवार की मौत हो गई, जिस क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना बड़लियास थाना एएसआई जेठमल, दीवान सावलदान मौके पर पहुंचे । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि साइकिल सवार युवक बरूदनी से बेड़च नदी को पार कर बड़लियास की तरफ आ रहा था, इसी दौरान बेड़च नदी किनारे पर साइकिल सवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह गिर गया, इसके बाद युवक एक पेड़ की छांव व चबूतरे के सहारे रुका तो कुछ ही देर में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, ग्रामीणों ने इसकी सूचना बड़लियास पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान भंवर पिता सोराम भील उम्र 40 वर्ष निवासी बिछौर, थाना पारसोली, चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई, पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी, परिजन मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटड़ी चिकित्सालय ले गये ।।