अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक हुई, भव्य रैली व सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी

BHILWARA
Spread the love



दिलखुश मोटीस

सावर(अजमेर)@डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 200 मोटरसाइकिल और 50 फोर व्हीलर वाहन शामिल होंगे। रैली में झंडे-बैनर के साथ अखाड़ा प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। रैली के पश्चात आमसभा आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभावान बालक-बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा।
बैठक का आयोजन रंगलाल आलोरिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष घनश्याम पवार, संरक्षक ओमप्रकाश कांसोटिया, पूर्व सरपंच रंगलाल भील सहित मार्गदर्शक समिति के सदस्य चांदमल खटीक, सूरज करण मालावत, कालूराम खटीक, उमेद सिंह दिदावत, कालूराम रेगर, मदनलाल रेडियो, भरतकुमार धोबी, सत्यनारायण कोली, विनोद कुमार पवार, रवि कुमार मालावत, सीताराम डुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।