भीलवाड़ा 12 अप्रैल /सुभाष नगर मलाण निवासी फूल मोहम्मद एवं ताज मोहम्मद कायमखानी के वालिद मरहूम जनाब महबूब खां कायमखानी के इंतकाल पर आज इतवार को सुभाष नगर भाईचारा कमेटी ने उनके निवास स्थान पर आयोजित बैठक में अल्लाह ताला से उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मक़ाम अता फरमाने के लिए दुआ ए मगफिरत की ।
लांबिया स्टेशन के मूल निवासी मरहूम महबूब खान का इंतकाल गत इतवार को हुआ था वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके दफन में कायमखानी समाज सहित भीलवाड़ा के कई गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
