*भीलवाड़ा फोकस न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
भीलवाड़ा जिले के सरदारनगर में 12 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक आयोजित सरदारनगर बास्केटबॉल लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बनेड़ा निवर्तमान सरपंच संपत माली ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह राठौड (खेलप्रेमी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, शिक्षाविद राजू माली, उदयलाल तेली, कोच शाहरुख पठान, यूट्यूबर करण जाट, धीरज जाट, अर्पित शर्मा तथा भारतीय सेना के जवान रामस्वरूप कुमावत सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और बास्केटबॉल खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जो 14 अप्रैल तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
सीनियर वर्ग में सरदार नगर बुल्स, सरदार नगर वारियर्स, सरदार नगर लेकर्स और बेरोजगार बॉयज़ सरदार नगर टीमें भाग ले रही हैं। वहीं जूनियर वर्ग में सरदार नगर लेकर्स, सरदार नगर क्लिपर्स, सरदार नगर बुल्स और सरदार नगर वारियर्स टीमें शामिल हैं।
लीग का उद्घाटन मुकाबला सरदार नगर वारियर्स और सरदार नगर बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद सरदार नगर वारियर्स ने 74-70 के स्कोर से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की।
