BHILWARA

पत्नी बाथरूम के बाहर खड़ी थी,पति 5वीं मंजिल से कूदा:दवाई खाने पर तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर आए थे; 8 महीने की बेटी है


अलवर के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल से कूदकर युवक ने सुसाइड कर लिया। अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उसे परिवार वाले मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे।

परिवार के लोगों ने बताया- मंगलवार की रात विजय कुमार वाल्मीकि (28) की तबीयत खराब हो गई थी। उसे उद्योग नगर थाना इलाके के ESIC अस्पताल लेकर आए थे। देर रात वह खिड़की से कूद गया। विजय रामगढ़ के डोली गांव का रहने वाला था

[metaslider id=”6401″]

[metaslider id=”6448″]



देखभाल के लिए साथ थी पत्नी
ASI महावीर सिंह ने बताया- युवक की मंगलवार रात घर पर एक साथ दवाई खाने से उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद रात करीब 9 बजे परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया।

देखभाल के लिए रात को उसके साथ पत्नी थी। रात करीब 12.30 बजे वह बाथरूम गया था। उसकी पत्नी बाहर खड़ी थी। इस दौरान वह खिड़की का कांच तोड़कर नीचे कूद गया, लेकिन उसकी पत्नी को नीचे कूदने का पता नहीं चला।


युवक जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने लोगों को बताया कि उसका पति बाथरूम से बाहर नहीं आया है। इस दौरान हॉस्पिटल प्रशासन के पास नीचे से जानकारी आई कि कोई मरीज छत से कूद गया है। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

युवक को रात को ही वार्ड में भर्ती कराया गया था
मेडिकल कॉलेज डीन ओपी लखावत ने बताया- युवक पहले से बीमार था, उसका इलाज चल रहा था। उल्टी आने पर मंगलवार रात उसे वार्ड में एडमिट कराया गया था। वह अच्छे से बातचीत कर रहा था। बाथरूम जाने की कहकर खिड़की से बाहर निकला और छत से कूद गया।

जानकारी के अनुसार, विजय की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसके 8 महीने की एक बेटी है। वह फैक्ट्री में मजदूरी करता था।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button